BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

किन्नर से संबंध बनाते पकड़ा गया कांस्टेबल, लोगों ने बनाया वीडियो

 किन्नर से संबंध बनाते पकड़ा गया कांस्टेबल, लोगों ने बनाया वीडियोचेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के थोरइपक्कम पुलिस स्टेशन में तैनात एक हैड कांस्टेबल किन्नर के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए रंग हाथ पकड़ा गया। जिसके बाद शीर्ष अधिकारियों ने उसे हटाकर विभागीय जांच बिठा दी है। इस सिपाही को युवाओं के एक समूह ने शनिवार की रात पल्लीकरनाई इलाके में एक बस के पीछे किन्नर के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था। इन छात्रों ने सिपाही का विरोध किया और इसका विडियो बना लिया था।

स्थानीय लोगों ने सिपाही सतीश सत्यराज का विरोध किया और उसके वाहन को भी नुकसान पहुंचाया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोग लंबे समय से यह शिकायत कर रहे थे कि कुछ किन्नर पल्लीवरम रेडिअल रोड पर रात के समय यात्रा कर रहे लोगों के साथ बदतमीजी करते हैं और पैसा वसूलते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

स्थानीय लोगों का दावा है कि इलाके में लूट की भी कई वारदातें हो चुकी हैं। पल्लीकरनाई में रहने वाले चंद्रशेखर ने कहा, हमने यह मुद्दा पुलिसकर्मियों के साथ उठाया था लेकिन वे घूस लेते हैं और इस मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं देते हैं। हमें संदेह है कि वे दोषियों के साथ मिले हुए हैं। शनिवार की रात कुछ युवकों ने देखा कि हेड कॉन्स्टेबल किन्नरों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसके बाद वह कथित रूप से एक किन्नर को बस के पीछे ले जाते हैं। युवकों ने इस पूरे घटनाक्रम का विडियो बना लिया। पुलिसकर्मी ने युवकों से अनुरोध किया कि वे इस विडियो को डिलीट कर दें। जब स्थानीय लोगों ने उसके वाहन को नुकसान पहुंचाना शुरू किया तो वर्दी पहने पुलिस कॉन्स्टेबल वहां से भाग निकला।

यही नहीं किन्नर भी पुलिसकर्मी के समर्थन में आ गए और विडियो बनाने से रोकने लगे। इसके बाद युवक कॉन्स्टेबल को पल्लीकरनाई पुलिस स्टेशन ले गए। सतीश को ट्रांसफर कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More