BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बूंदी। जिला अस्पताल में अपनी बीमार पत्नी को दिखाने आए शहर की जनता कॉलोनी निवासी दंपती की अस्पताल में जेब कट गई। उसके साढ़े दस हजार रुपए निकाल लिए गए। जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति डॉक्टर को दिखाने के लिए पर्ची बनवाने की लाइन में लगा हुआ था। इस दौरान किसी ने उसकी जेब से साढ़े 10 हजार रुपए निकाल लिए। इसका पता चलने पर पीड़ित ने अस्पताल चौकी में शिकायत की। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से फुटेज उठाकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जेब काटने का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। साभार-khaskhabar.com 

Read More

कैथल। गांव सौंगरी-गुलियाना जा रहे मिस्त्री व उसके साथी से 12 हजार लूटने वाले लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जा से लूटी गई सीडी डिलक्स बाइक बरामद कर ली गई, जबकि शेष संपत्ति की बरामदगी के लिए आरोपियों का रिमांड लिया गया है।   पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि सौंगरी निवासी मिठू की किठाना में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान है, जिसके पास साहिल निवासी गुलियाना भी काम करता है। 27 सितंबर की देर रात दोनों काम निपटा कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, कि जींद-कैथल रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास हाथों में लाठी-डंडे लिए हुए 3 युवक एकदम खेतो से निकले, जिन्होंने मोटरसाइकिल व चालक पर वार किए तो दोनों गिर पड़े। अज्ञात युवकों द्वारा सडक़ पर पडे दोनों मिस्त्रीयों पर हमला करते चोटे मारी। मिस्त्री से 12 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन, साहिल का मोबाइल तथा मोटरसाइकिल लूटकर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।    थाना राजौंद में 28 सितंबर को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट शिर्षक अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।      साभार-khaskhabar.com

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। कोतवाली इलाके के ज्ञान गूदड़ी क्षेत्र में उड़िया बाबा आश्रम पर कुछ लोगो के द्वारा कब्जा कर फायरिंग करने की सूचना  से पुलिस के होश उड़ गये। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस को वहाँ कोई नजर नही आया । घटना को लेकर आश्रम में रह रहे दोनो पक्षो ने एक दूसरे पर आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। वही पुलिस  मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि तीर्थ नगरी वृंदावन में प्राचीन आश्रमों व कुंज पर भूमाफियाओं की नजर बनी रहती है। फर्जी वसीयत बनाकर तो कभी फर्जी शिष्य बनकर आश्रम को कब्जाने के मामले प्रकाश में आते रहे हैं। ताजा मामला ज्ञान गुदड़ी स्थित प्राचीन उड़िया बाबा आश्रम का है जहाँ आश्रम के महंत और गुरु स्व. स्वरूप चरण दास के शिष्य तुलसी चरण दास व नित्यानंद दास के बीच काफी वर्षो से कोर्ट में विवाद चल रहा है।   आज सुबह बाबा नित्यानंद दास ने आश्रम पर कुछ लोगो द्वारा कब्जा करने व फायर करने की सूचना दी। सूचना पर रंगजी चौकी प्रभारी राजेश कुमार शर्मा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए लेकिन मौके पर ना ही फायरिंग के कोई निशान दिखाई दिए ना ही कोई व्यक्ति ही वहां पर नजर आया।  पुलिस ने आश्रम में काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी नही मिला। आये दिन आश्रम पर झगड़े को लेकर पुलिस ने 145 की कार्यवाही भी की हुई है। घटना को लेकर बाबा नित्यानंद दास ने आश्रम के ही तुलसी चरण दास एवं बहादुर बाबा पर पुलिस के साथ मिलकर आश्रम पर कब्जा कराने का आरोप लगाया। जबकि दूसरे पक्ष के बाबा तुलसी चरण दास एवं उनके शिष्य बहादुर बाबा ने  नित्यानंद दास व अन्य लोगो  पर आश्रम पर कब्जा करने का आरोप मढ़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों ही पक्षों को थाने ले आयी। थाने पहुंचे दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read More

बेलफास्ट। उत्तरी आयरलैंड के एक छोटे से गांव काउंटी डाउन में एक ऐसी घटना हुई है, जिसके बारे में जिसने भी सुना, उसका दिल दहल उठा। यहां एक 25 वर्षीय युवक पर करीब 2 सप्ताह की नवजात बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आपको बता दें कि यह बच्ची अभी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। वहां उसका उपचार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो युवक द्वारा की गई दरिंदगी के कारण बच्ची के शरीर को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना 29 सितंबर को हुई थी। क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच के एक प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच के जासूस इस घटना की जांच कर रहे थे। दुष्कर्म के बाद नन्ही सी जान के शरीर पर गहरे घाव हो गए हैं। आरोपी युवक को कोर्ट में 2 अक्टूबर को पेश किया गया था। फिलहाल उसकी सजा पर कोई घोषणा नहीं की गई है।      साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। करीब दो साल पूर्व लापता हुए बैनाड़ा जयपुर निवासी कुमारी मंजू (21) व आरोपी लालाराम बैरवा (25) का अभी तक पता नहीं चला है। इनके बारे में जानकारी देने वालों को पुलिस उपायुक्त पूर्व द्वारा दो हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। थानाधिकारी बस्सी अनिल बिश्नोई ने बताया कि बस्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बैनाड़ा से कुमारी मंजू पुत्री प्रहलाद गुर्जर को आरोपी लालाराम बैरवा पुत्र पप्पूलाल बैरवा निवासी बैनाड़ा बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस संबंध में मुकदमा नम्बर 583/16 धारा 366, 120बी आईपीसी दिनांक 22.11.2016 को दर्ज होकर अनुसंधान व तलाश की जा रही है। प्रकरण में राजस्थान उच्च न्यायालय पीठ, जयपुर में क्रिमीनल रिट याचिका संख्या 152/2017 कृष्ण कुमार बनाम सरकार दायर की हुई है। भगवैया व आरोपी की पुलिस द्वारा काफी तलाश की गई, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चला है। इनके बारे में किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर इन फोन नंबर पर सूचना दी जा सकती है। 1. पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जयपुर -0141-2554980  2. सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी-01429-226336, 8764867001 3. थानाधिकारी थाना बस्सी -01429-226236, 8764868001   साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। राजस्थान व पंजाब में लंबे अरसे से अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच का कार्य कर रहे सोनोग्राफी सेंटर संचालक सहित दो झोलाछाप व एक नर्स को राज्य पीसीपीएनडीटी दल ने गिरफ्तार किया है। अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन के निर्देशन में भ्रूण लिंग जांच करने वालों के खिलाफ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का प्रहार लगातार जारी है। जैन ने बताया कि गुरुवार को पीसीपीएनडीटी टीम ने भ्रूण लिंग जांच मामले के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है, जो राजस्थान व पंजाब में लंबे अरसे से यह घिनौना कृत्य कर रहे थे। इस इंटरस्टेट डिकॉय कार्रवाई में राजस्थान के एक झोलाछाप सहित पंजाब के एक झोलाछाप व नर्स सहित सोनोग्राफी सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया है। वहीं सोनोग्राफी मशीन को सीज कर आवश्यक दस्तावेज जब्त किए हैं। उल्लेखनीय है कि दल द्वारा पंजाब में 5वां, डिकॉय, अब तक 38 इंटरस्टेट सहित कुल 132 सफल डिकॉय कार्रवाई की जा चुकी हैं। मिशन निदेशक ने बताया कि श्रीगंगानगर में आसपास के गांवों में दलालों के सक्रिय होने और राजस्थान व सीमावर्ती राज्यों में भ्रूण लिंग जांच करने वाले लोगों की शिकायत मिल रही थी। इस संबंध में दलाल के संबंध में मुखबिर के जरिये श्रीगंगानगर टीम को मिली। इसकी पुष्टि करने पर पता चला कि दलाल श्रीगंगानगर व पड़ोसी राज्यों में गर्भवती महिलाओं को ले जाकर भ्रूण लिंग जांच करवाते हैं। जैन ने बताया कि टीम ने लगातार निगरानी करते हुए मुखबिर के जरिए दलाल सागरवाला निवासी त्रिलोक पुत्र गुरुदयाल सिंह जाति अरोड़ा से संपर्क साधा। इस पर उसने पहले बुधवार और उसके बाद गुरुवार को जिला मुख्यालय पर बुलाया। दलाल ने भ्रूण लिंग जांच करवाने की एवज में चालीस हजार रुपए मांगे और गर्भपात करवाने के अलग से रुपए लगने की बात कही। इसके बाद दलाल गर्भवती महिला को लेकर अबोहर पहुंचा। वहां दूसरा दलाल बलूवाना निवासी झोलाछाप सुनील पुत्र भजनलाल जाति कंबोज सिख मिला और फिर महिला को जलालाबाद ले गए। वहां तीसरी दलाल 30 वर्षीय मनजीत कौर पत्नी मुख्तयार सिंह जाति रायसिख मिली और गर्भवती महिला को वहां मुख्य बाजार स्थित प्रीत नर्सिंग होम में ले गई।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेडिकल कॉलेज के बीए नर्सिंग के दो अलग संप्रदाय के छात्र- छात्राओं को लेकर रविवार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा किए गए हंगामे के मामले में एक नया मोड़ आया है। हंगामे के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक विडियो के कारण अब मेरठ पुलिस आलोचना का शिकार हो रही है। वहीं, एक महिला पुलिस कॉन्सटेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो... सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक महिला पुलिसकर्मी छात्रा की पिटाई करते दिख रही है। वहीं इस विडियो में पुलिस वाले छात्रा के दोस्त को लेकर उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते भी दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस विडियो में पुलिसकर्मी जबरन छात्रा का चेहरा भी सार्वजनिक करते दिखे हैं। दरअसल, रविवार को मेरठ के जागृति विहार स्थित एक मकान में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर छापेमारी की थी।    इस दौरान इस घर में मौजूद मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा और छात्र पर संगठन के लोगों ने गलत काम करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। आरोप है कि वीएचपी कार्यकर्ताओं ने यहां मौजूद छात्र की पिटाई की थी और छात्रा के साथ भी दुव्र्यहवार किया था। बताया जा रहा है कि घर में मौजूद छात्र और छात्रा अलग-अलग संप्रदाय के थे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

गुरुग्राम। भोंडसी जेल में बंद विग्नेश्वरा डवलपर्स के तीन डायरेक्टर सलाखों के पीछे भी लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। तीनों धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद हैं। विग्नेश्वरा डिवेलपर्स के तीनों डायरेक्टरों सुनील दहिया, संजय दहिया और उनके पिता दरयाओ सिंह पर 1,000 करोड़ रुपये के फ्रॉड का आरोप है। यह बात विग्नेश्वरा डिवेलपर्स के तीन प्रॉजेक्ट्स में निवेश करने वाले बायर्स ने कही है। उन्होंने सीएम को इस बारे में शिकायत भी दी है। सीएम को भेजी शिकायत में विग्नेश्वरा विक्टिम्स वेलफेयर असोसिएशन ने आरोप लगाया कि जेल में बंद सुनील दहिया, संजय दहिया और उनके पिता दरयाओ सिंह को जेल में इंटरनेट की सुविधा और मोबाइल फोन भी उपलब्ध हैं।  आरोप है कि मध्यस्थता के लिए मीटिंग के दौरान जब भी उन्हें जेल से निकाला जाता है तो फिर उन्हें बाहर का खाना भी उपलब्ध होता है। बायर्स एसोसिएशन ने सीएम से मांग की है कि तीनों आरोपियों को दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद किया जाना चाहिए क्योंकि ज्यादातर मामलों की सुनवाई दिल्ली की अदालतों में ही हो रही है। एसोसिएशन के प्रेजिडेंट निपुण कुमार ने कहा, 'जेल प्रशासन टैक्सपेयर्स के पैसे को बर्बाद कर रहा है। लगभग हर दिन मध्यस्थता बैठक के नाम पर उन्हें दिल्ली लाया जाता है और उनकी सुरक्षा में लोगों को तैनात किया जाता है, इससे मानव संसाधन बर्बाद हो रहा है। जबकि बायर्स ने पहले ही कह दिया है कि हम ऐसी किसी भी बैठक में कोई रुचि नहीं रखते।'    साभार-khaskhabar.com  

Read More

जम्मू/नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना ने बर्बरता की हदें पार करते हुए बीएसएफ के जवान की हत्या कर दी। घटना जम्मू के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) की है।  जानकारी के अनुसार जम्मू के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बीएसएफ के जवान नरेंद्र कुमार को पहले पाकिस्तान की सेना ने गोली मार दी। पाकिस्तानी सेना ने इसके बाद बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए बीएसएफ के जवाव का गला भी रेत दिया।  आपको बता दें कि पाकिस्तान सेना ने मंगलवार को फायरिंग कर दी थी। इस घटना के बाद से ही बीएसएफ के जवान नरेंद्र कुमार लापता थे। बुधवार को उनका शव मिला। घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा और लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शख्स ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने उसकी चचेरी बहन के साथ लेस्बियन संबंध स्थापित कर लिया है और उस पर ध्यान नहीं दे रही है। युवक ने सोमवार को इस बात की शिकायत पुलिस में की। युवक की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी।  पुलिस ने बताया कि लडक़ी फतेहपुर की रहने वाली है। जबकि उसकी कथित पार्टनर शिकायतकर्ता के घर पर शहर के कोतवाली पुलिस क्षेत्र में रहती है। शिकायत में युवक ने कहा है कि उसकी पत्नी शादी के कुछ समय बाद से उसकी चचेरी बहन के साथ संबंध बनाने लगी और उसे इग्नोर करना शुरू कर दिया। उसने कहा, ‘जब से मेरी पत्नी ने चचेरी बहन के साथ संबंध बनाया है, हमारे बीच शारीरिक संबंध खराब हो चुका है।’ उसने बताया, ‘वह मेरी गौर मौजूदगी में उसके साथ रहती है। वह मेरे घरवालों और आसपास के लोगों से बचकर वहां जाती है। आसपास के लोग दोनों को समाज से बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं।’ हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दोनों अब खुलकर मिलती है। युवक का कहना है कि शनिवार को परिवार ने दोनों को संबंध बनाते वक्त पकड़ लिया।  मैंने उन्हें डांटा भी लेकिन वे वहां से नहीं हटीं। बल्कि वह आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। युवक के परिवार वालों का कहना है कि हमें नहीं पता दोनों के बीच क्या चल रहा था। इसके बाद भी हमारा बेटा उसे अपनी पत्नी के तौर पर स्वीकारने को तैयार था। लेकिन उसने आत्महत्या की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। वह किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले घटना के सभी कानूनी पहलू देखेंगे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

आंध्रप्रदेश। देश में महिलाओं से छेडछाड की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। ताजा मामला हैदराबाद में सामने आया है। जहां एक मासूम बच्ची से रेप किया। हैदराबाद शहर के तोलिचोवली इलाके में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। खबरों के मुताबिक, बच्ची की उम्र महज 5 साल है और वह यूकेजी की छात्रा है। बच्ची के साथ हैवानियत करने वाला आरोपी स्कूल का ही एक कर्मचारी है। जानकारी के मुताबिक, लंच के दौरान आरोपी चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को सुनसान जगह ले गया। आरोपी ने बच्ची के साथ स्कूल में ही रेप किया है। बच्ची जब घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों से पेट में दर्द की बात कही। परिजन उसे अस्पताल ले गए तभी मामले की खुलासा हुआ। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।  हालांकि जब वहां से स्थानीय निवासियों को इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया है। बच्ची के परिजन के साथ स्थानीय लोग स्कूल पहुंच गए और पथराव शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने आस पास की प्रॉपर्टी पर भी हमला किया। वहीं बच्ची को मेडीकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।   गुस्साए लोगों का प्रदर्शन तेज होने पर पुलिस ने लोगों को काबू में करने के लिए स्कूल परिसर में धारा 144 लगा दी। अब स्थिति पुलिस के काबू में है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक आरोपी स्कूल की मैनेजमेंट टीम का हिस्सा है।     साभार-khaskhabar.com

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक अधेड़ उम्र के मौलवी द्वारा नाबालिग लड़के से जबर्दस्ती अप्राकृतिक रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की सूचना पर बाराबंकी जीआरपी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी मुल्ला अहमद अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मज़ार के मौलवी ने 16 साल के नाबालिग के साथ जबर्दस्ती अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। पीड़ित बालक हरदोई ज़िले का रहना वाला है। घर में सौतेली मां से परेशान होकर बालक बाराबंकी भाग आया। बारिश होने की वजह से वह बाराबंकी रेलवे स्टेशन के पास बनी मजार पर रुक गया। पुलिस ने बताया कि मजार पर रहने वाले अहमद अली ने बच्चे को बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया और चाय नाश्ता कराने के बाद उससे अप्राकृतिक संबंध बनाने को कहा। बालक ने मना किया तो अहमद ने उसके साथ जबर्दस्ती अप्राकृतिक रूप से दुष्कर्म किया।   पीड़ित ने रेलवे परिसर में बने जीआरपी थाने में पहुंच कर अपनी आप बीती सुनाई। शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी, लेकिन आरोपी उस वक़्त फरार हो गया था। जीआरपी पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के लिए पीड़ित को जिला अस्पताल भेज दिया।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More