BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पांच साल की बच्ची से हैवानियत, स्कूल कर्मचारी ने किया रेप

पांच साल की बच्ची से हैवानियत, स्कूल कर्मचारी ने किया रेपआंध्रप्रदेश। देश में महिलाओं से छेडछाड की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। ताजा मामला हैदराबाद में सामने आया है। जहां एक मासूम बच्ची से रेप किया। हैदराबाद शहर के तोलिचोवली इलाके में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। खबरों के मुताबिक, बच्ची की उम्र महज 5 साल है और वह यूकेजी की छात्रा है। बच्ची के साथ हैवानियत करने वाला आरोपी स्कूल का ही एक कर्मचारी है।

जानकारी के मुताबिक, लंच के दौरान आरोपी चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को सुनसान जगह ले गया। आरोपी ने बच्ची के साथ स्कूल में ही रेप किया है। बच्ची जब घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों से पेट में दर्द की बात कही। परिजन उसे अस्पताल ले गए तभी मामले की खुलासा हुआ। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

हालांकि जब वहां से स्थानीय निवासियों को इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया है। बच्ची के परिजन के साथ स्थानीय लोग स्कूल पहुंच गए और पथराव शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने आस पास की प्रॉपर्टी पर भी हमला किया। वहीं बच्ची को मेडीकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

 

गुस्साए लोगों का प्रदर्शन तेज होने पर पुलिस ने लोगों को काबू में करने के लिए स्कूल परिसर में धारा 144 लगा दी। अब स्थिति पुलिस के काबू में है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक आरोपी स्कूल की मैनेजमेंट टीम का हिस्सा है।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More