देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेडिकल कॉलेज के बीए नर्सिंग के दो अलग संप्रदाय के छात्र- छात्राओं को लेकर रविवार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा किए गए हंगामे के मामले में एक नया मोड़ आया है। हंगामे के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक विडियो के कारण अब मेरठ पुलिस आलोचना का शिकार हो रही है। वहीं, एक महिला पुलिस कॉन्सटेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो...
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक महिला पुलिसकर्मी छात्रा की पिटाई करते दिख रही है। वहीं इस विडियो में पुलिस वाले छात्रा के दोस्त को लेकर उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते भी दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस विडियो में पुलिसकर्मी जबरन छात्रा का चेहरा भी सार्वजनिक करते दिखे हैं। दरअसल, रविवार को मेरठ के जागृति विहार स्थित एक मकान में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर छापेमारी की थी।
इस दौरान इस घर में मौजूद मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा और छात्र पर संगठन के लोगों ने गलत काम करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। आरोप है कि वीएचपी कार्यकर्ताओं ने यहां मौजूद छात्र की पिटाई की थी और छात्रा के साथ भी दुव्र्यहवार किया था। बताया जा रहा है कि घर में मौजूद छात्र और छात्रा अलग-अलग संप्रदाय के थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
यूपी के मेरठ में एक लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का था सदस्य
महाकुंभ 2025 - यूपी में पर्यटकों को मिलेंगे स्किल्ड और स्मार्ट सर्विस प्रोवाइडर