देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। कोतवाली इलाके के ज्ञान गूदड़ी क्षेत्र में उड़िया बाबा आश्रम पर कुछ लोगो के द्वारा कब्जा कर फायरिंग करने की सूचना से पुलिस के होश उड़ गये। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस को वहाँ कोई नजर नही आया । घटना को लेकर आश्रम में रह रहे दोनो पक्षो ने एक दूसरे पर आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि तीर्थ नगरी वृंदावन में प्राचीन आश्रमों व कुंज पर भूमाफियाओं की नजर बनी रहती है। फर्जी वसीयत बनाकर तो कभी फर्जी शिष्य बनकर आश्रम को कब्जाने के मामले प्रकाश में आते रहे हैं। ताजा मामला ज्ञान गुदड़ी स्थित प्राचीन उड़िया बाबा आश्रम का है जहाँ आश्रम के महंत और गुरु स्व. स्वरूप चरण दास के शिष्य तुलसी चरण दास व नित्यानंद दास के बीच काफी वर्षो से कोर्ट में विवाद चल रहा है। आज सुबह बाबा नित्यानंद दास ने आश्रम पर कुछ लोगो द्वारा कब्जा करने व फायर करने की सूचना दी। सूचना पर रंगजी चौकी प्रभारी राजेश कुमार शर्मा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए लेकिन मौके पर ना ही फायरिंग के कोई निशान दिखाई दिए ना ही कोई व्यक्ति ही वहां पर नजर आया। पुलिस ने आश्रम में काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी नही मिला। आये दिन आश्रम पर झगड़े को लेकर पुलिस ने 145 की कार्यवाही भी की हुई है। घटना को लेकर बाबा नित्यानंद दास ने आश्रम के ही तुलसी चरण दास एवं बहादुर बाबा पर पुलिस के साथ मिलकर आश्रम पर कब्जा कराने का आरोप लगाया। जबकि दूसरे पक्ष के बाबा तुलसी चरण दास एवं उनके शिष्य बहादुर बाबा ने नित्यानंद दास व अन्य लोगो पर आश्रम पर कब्जा करने का आरोप मढ़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों ही पक्षों को थाने ले आयी। थाने पहुंचे दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है.













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन