देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शख्स ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने उसकी चचेरी बहन के साथ लेस्बियन संबंध स्थापित कर लिया है और उस पर ध्यान नहीं दे रही है। युवक ने सोमवार को इस बात की शिकायत पुलिस में की। युवक की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी।
पुलिस ने बताया कि लडक़ी फतेहपुर की रहने वाली है। जबकि उसकी कथित पार्टनर शिकायतकर्ता के घर पर शहर के कोतवाली पुलिस क्षेत्र में रहती है। शिकायत में युवक ने कहा है कि उसकी पत्नी शादी के कुछ समय बाद से उसकी चचेरी बहन के साथ संबंध बनाने लगी और उसे इग्नोर करना शुरू कर दिया।
उसने कहा, ‘जब से मेरी पत्नी ने चचेरी बहन के साथ संबंध बनाया है, हमारे बीच शारीरिक संबंध खराब हो चुका है।’ उसने बताया, ‘वह मेरी गौर मौजूदगी में उसके साथ रहती है। वह मेरे घरवालों और आसपास के लोगों से बचकर वहां जाती है। आसपास के लोग दोनों को समाज से बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं।’ हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दोनों अब खुलकर मिलती है। युवक का कहना है कि शनिवार को परिवार ने दोनों को संबंध बनाते वक्त पकड़ लिया।
मैंने उन्हें डांटा भी लेकिन वे वहां से नहीं हटीं। बल्कि वह आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। युवक के परिवार वालों का कहना है कि हमें नहीं पता दोनों के बीच क्या चल रहा था। इसके बाद भी हमारा बेटा उसे अपनी पत्नी के तौर पर स्वीकारने को तैयार था। लेकिन उसने आत्महत्या की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। वह किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले घटना के सभी कानूनी पहलू देखेंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा