भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में गैंगरेप पीडिता इतनी दहशत में आ गई कि करीब 500 मीटर तक बिना कपडों के दुष्कर्मियों से अपने को बचाने के लिए दौड़ती रही। मामला नौ सितम्बर का बताया जा रहा है। मामला यह था कि पीडिता एक बाइक पर दो लोगों के साथ मंदिर जा रही थी। इस दाैरान सड़क किनारे शराब पी रहे आरोपियों ने बाइक रुकवाकर उसे अगवा कर लिया। तीनों बदमाशों ने बारी-बारी से अपनी हवस मिटाई। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। उन पर पॉक्सो ऐक्ट के तहत फास्ट ट्रैक अदालत में केस चलेगा।
Read MoreBREAKING NEWS












