देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreअजमेर। प्रदेश में एक शर्मसार करने का मामला सामने आया है। अजमेर (Ajmer) के गेगल थाना इलाके में एक पिता को नाबालिग बेटी से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से रेप कर उसे गर्भवती कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों के साथ मिलकर बेटी गर्भपात करवा दिया। बेटी से कोई नहीं मिल सके इसके लिए उसने अफवा फैला दी कि उसकी बेटी पर एक आत्मा का साया है। थानाधिकारी राजेंद्र कमांडो ने जब इस केस की जांच प्रारंभ की तो ग्रामीणों और रिश्तेदारों से उन्हें बेहद चौंकाने वाले बयान सुनने को मिले। इसके बाद थानाधिकारी कमांडो ने गंभीरता से सुलझाते हुए पीड़िता और उसकी मां को विश्वास में लेकर सहायता करने का आश्वासन दिया। तब सारा मामला सामने आया।
इसके बाद पीड़िता और उसकी मां ने सारी कहानी पुलिस के सामने रखी, तब जाकर पिता की हैवानियत का पर्दाफाश हो पाया। मामला सुलझने के बाद पुलिस ने दरिंदे पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बताते जाए कि अक्टूबर 2018 में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में एक परिवाद पेश हुआ था। इस परिवाद में एक नाबालिग बच्ची के साथ कुछ गलत होने का अंदेशा जताया गया था। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन