देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। नौकरी लगाने का झांसा देकर पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग लड़की के साथ वेस्ट दिल्ली (West Delhi )में दो लड़कों ने ईएसआई (ESI )अस्पताल के परिसर में गैंगरेप किया। पीड़िता को 12 घंटे से भी अधिक समय तक खाली फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान दोनों आरोपियों ने नाबालिग से कई बार अपनी हवस मिटाई। इस घिनौनी वारदात को बसई दारापुर इलाके में स्थित ईएसआई हॉस्पिटल परिसर में अंजाम दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, 16 साल की पीड़िता सोमवार दोपहर ईएसआई हॉस्पिटल के सामने शिवाजी पार्क में अकेली बैठी थी। दोपहर करीब 12 बजे दो दरिंदे पार्क में आए। दोनों ने लड़की को यहां अकेले बैठे देखा। इसके बाद दोनों लड़के उसके पास पहुंचे और उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर ईएसआई हॉस्पिटल परिसर में अपने साथ ले गए।
बताया जाता है कि वहां एक पुराने फ्लैट में दोनों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों ने पीड़िता को रात 1 बजे के बाद छोड़ा। इस दौरान हॉस्पिटल की ओर से कोई भी सिक्यॉरिटी गार्ड या अन्य स्टाफ उस ओर नहीं फटका।
इसके बाद में आरोपी जब लड़की को बदहवास हालत मे छोड़कर भाग गए, तब लड़की वहां से बाहर निकली। इसके बाद हॉस्पिटल के सिक्यॉरिटी सुपरवाइजर की ओर से पुलिस को मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे पीसीआर कॉल की गई।
पुलिस ने जांच प्रारंभ करते हुए दो आरोपियों में से एक रवि का पता लगा लिया। इसके बाद बसई दारापुर निवासी 25 साल के रवि ने अपने दूसरे साथी अंकित चौधरी उर्फ वासू के बारे में भी जानकारी दे दी। फिर पुलिस ने 24 साल के अंकित को भी गिरफ्तार कर लिया। वह भी उसी इलाके का रहने वाला है। दोनों ने पुलिस को बताया कि पार्क में अकेली लड़की देखकर उन्होंने यह योजना बनाई थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सीएम नायब सैनी और हरियाणा भाजपा के सभी विधायक करेंगे आज दिल्ली में करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित
पुरी में आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में मौत, ओडिशा सीएम ने जताया शोक