BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA सराफा कांड : दंपति पर किए ताबड़तोड़ वार

मथुरा। इस बार यह सनसनी खेज घटना महोली रोड पर जनकपुरी कालोनी घटी है। यहां विजय ज्वैलर्स के घर में लूट के इरादे से दिन दहाड़े बदमाश घुस गए। सराफा कारोबारी और उसकी पत्नी ने विरोध किया तो चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिन दहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है। 16 मई 2017 को होलीगेट के अंदर कोयलावाली गली में हुआ मयंक चेन्स सराफा दोहरा हत्याकांड सोमवार को एक बार फिर लोगों के जहन में उभर आया। इस घटना में दो युवा व्यवसायी विकास अग्रवाल (30) तथा डैम्पीयर नगर निवासी मेघ अग्रवाल (34) हत्या कर दी गई थी। विकास अग्रवाल के छोटे भाई मयंक अग्रवाल, दुकान के कारीगर अशोक साहू और महमूद अली घायल हुए थे। 
   घटनाक्रम के अनुषार सोमवार दोपहर मथुरा की जनकपुरी कॉलोनी निवासी विजय शर्मा और उनकी पत्नी दोनों घर में थे। बच्चे स्कूल गए हुए थे। आरोप है कि इसी बीच कांतापुरी निवासी प्रेम गौतम अपने तीन साथियों के साथ घर में अचानक घुस आया और दंपति पर चाकुओं से कातिलाना हमला बोल दिया। दंपति की चीख पुकार सुन आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक चारों आरोपित फरार हो गए। पड़ोसियों ने डायल 100 पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस को घायल विजय शर्मा ने बताया कि प्रेम गौतम अपने साथियों के साथ लूट के इरादे से आया था, जबकि पुलिस को प्रथम दृश्टया मामला लेन देन का लग रहा है। पीडित के आरोप के आधार पर मुख्य आरोपित प्रेम के पिता नत्थीलाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More