देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreचंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 125 ग्राम 05 मिलिग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिशन नगर, पटियाला पंजाब के निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है, जिसे अपराध जांच एजेंसी, अंबाला की टीम ने राम दरबार, फेज -2, चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने 7 सितंबर को अंबाला जिले के एक व्यक्ति को अंबा मार्केट में गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर 10 ग्राम 02 मिलिग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह पंजाब के अजय कुमार से हेरोइन खरीद कर लाया था।
इसके बाद, पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ड्रग पेडलिंग में शामिल मुख्य आरोपी को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आगे की जांच जारी है।a
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार