BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

MATHURA : दबंगो द्वारा प्रताड़ित करने पर दंपति ने खुद को लगायी आग

मथुरा। इधर पुलिस सुन नहीं रही थी, उधर दबंग लगातार प्रताडित कर रहा था। इस का नतीजा यह हुआ कि पीडित दंपति ने कोतवाली में ही खुद के उपर केरोसिन डाल कर आग लग ली। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना बुधवार सुबह मथुरा के सुरीर थाना में हुई। सुरीरकलां निवासी जोगेंदर सिंह की पत्नी चंद्रवती से 23 अगस्त को मुहल्ले की एक व्यक्ति ने मारपीट की थी। इस प्रकरण में पुलिस ने चंद्रवती का मेडिकल कराया, लेकिन एफआइआर दर्ज नहीं की। आरोपित पर कार्रवाई के लिए दंपती रोजाना थाने के चक्कर भी लगा रहे थे। बुधवार सुबह दंपती घर से मिट्टी का तेल डालकर 15 वर्षीय बेटे जगदीश के साथ थाने पहुंच गए। दंपती से मिट्टी के तेल की गंध आने से पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। पुलिसकर्मियों के मामले की जानकारी करने पर दंपती ने आग लगा ली। इस घटना से थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने कंबल और पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई। आग बुझाने तक दंपति करीब 50 फीसद जल चुके थे। घटना की जानकारी होने पर एसएसपी शलभ माथुर सहित अन्य अधिकारी भी थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि यह प्रकरण संज्ञान में नहीं था। कस्बा सुरीर निवासी दंपति जोगेंद्र और उसकी पत्नी चंद्रवती पिछले लंबे अरसे से थाने के चक्कर काट रहे थे। सुरीर का ही रहने वाला एक दबंग उन्हें आए दिन मारपीट और गाली गलौज करता था। जिसकी शिकायत उन्होंने पूर्व में भी कई बार की थी  बुधवार को दबंग द्वारा उन्हें फिर एक बार गाली गलौज की गई जिसकी शिकायत लेकर दंपति थाने पहुंचे लेकिन थाने में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई इससे क्षुब्ध होकर दोनों पति पत्नी ने थाने में ही अपने आप को आग के हवाले कर दिया। गांव में रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। फिलहाल तुरंत कार्यवाही करते हुए एसआई दीपक नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। और आत्मदाह करने वाली दंपत्ति को नियति हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, राज्यपाल भी मथुरा में 
दंपती द्वारा थाने में आग लगाने के मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। डीजीपी से इस मामले की रिपोर्ट तलब की है। मुख्यमंत्री ने दोषी पुलिस वालों पर तत्काल कारवाई के आदेश दिए हैं। आईजी ए सतीश गणेश ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। जिस समय यह घटना हुई राज्यपाल आनंदी बेन भी मथुरा में मौजद थीं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान का 9 वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए प्रदेष की राज्यपाल आनंदी बेन आई हुई थीं। 

सामने आया है कि दंपती की तहरीर आई थी। महिला का मेडिकल भी कराया गया था लेकिन उसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज न करने पर चैकी इंचार्ज दीपक नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। दंपती को उपचार के लिए नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की एक टीम को गांव में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया है। शलभ माथुर, एसएसपी मथुरा।  

एसआई दीपक नागर को सस्पेण्ड कर दिया गया है, पूरे मामला की रिपोट्र मांगी गई है। जो भी जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ खिलाफ की जाएगी। इस घटना के लिए एसाअई मुख्यरूप से जिम्मेदार था।  ए.सतीष गणेष, आईजी आगरा
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More