BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : सुरीर कोतवाली प्रकरण के आरोपी का चेहरा आया सामने

मथुरा। पुलिस कोतवाली में खुद को केरोसिन का तेल डाल कर आग के हवाले करने वाले दंपति ने जिस व्यक्ति पर प्रताडित करने का आरोप लगाया है उस व्यक्ति का चेहरा पुलिस ने उजागर कर दिया है। बुधवार की दोपहर को सुरीर कोतवाली में हुई इस घटना से लखनउ तक हंगामा मच गया था। अधिकारियों ने सुरीर कोतवाली की ओर दौड लगा दी थी। इस मामले में आरोपियों सहित दोषी पाये गये पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। खुद एसएसपी षलभ माथुर इस पूरे मामले की मानीटरिंग कर रहे हैं। पुलिस कप्तान ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाईं थी। पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही आरोपी सत्यपाल  को गिरफ्तर कर उसकी पहचान सार्वजनिक कर दी और लोगों को इस बात का आष्वासन दिलाया कि पुलिस आपके साथ है। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना बुधवार सुबह मथुरा के सुरीर थाना में हुई थी। सुरीरकलां निवासी जोगेंदर सिंह की पत्नी चंद्रवती से 23 अगस्त को मुहल्ले के ही सत्यपाल ने मारपीट की थी। इस प्रकरण में पुलिस ने चंद्रवती का मेडिकल कराया था लेकिन एफआइआर दर्ज नहीं की। आरोपित पर कार्रवाई के लिए दंपती रोजाना थाने के चक्कर भी लगा रहे थे। एसएसपी को भी प्रार्थनापत्र दिया था। आग बुझाने तक दंपति करीब 50 फीसद जल चुके थे। दोनों गंभीर झुलसे पति पत्नी का इलाज चल रहा है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More