BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चित्तौडग़ढ़ : गार्ड को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा एटीएम

चित्तौडग़ढ़। प्रदेश में बेखौफ हो रहे बदमाशों के हौसले इतने बुलंब हो गए है कि वो पब्लिक पैलेस में ही वारदातों को अंदाज देने लग गए है। ताजा मामला चित्तौडग़ढ़ जिले का है जहां पर बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम को लूट ले गए। 

जानकारी के अनुसार, एटीएम लूट की वारदात शुक्रवार रात चित्तौडग़ढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र में हुई। वहां चित्तौडग़ढ़-भीलवाड़ा हाइवे पर स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में आधी रात करीब 12.30 बजे दो नकाबपोश लुटेरे घुसे। उन्होंने एटीएम में तैनात गार्ड को बंधक बनाकर उसे एक कोने में बिठा दिया। बाद में बदमाशों ने एटीएम को तोडक़र उसे तहस-नहस कर दिया। लुटेरे एटीएम में रखी करीब 5 लाख रुपयों की नगदी लेकर वहां भाग छूटे। 

बदमाशों ने जाते-जाते गार्ड को बंधक बनाया। बंधक गार्ड रातभर एटीएम केबिन में बंद रहा। सुबह लोगों ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर लुटेरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।


साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More