राजधानी के सांगानेर हवाईअड्डे पर सोने-चांदी का भंडार मिल गया। कस्टम ने एक निजी एयरलाइंस से आए यात्रियों के सामान की तलाशी ली तो उनके पास 200 किलो सोना और 4000 किलो चांदी के जेवरात मिले हैं। इसकी कीमत करीब सौ करोड़ रुपए हैं। पूछताछ में ये यात्री सोने के बारे में दस्तावेज नहीं दे पाए। कस्टम ने पकड़े गए सोने के बारे में आयकर विभाग को जानकारी दे दी है। सूचना के बाद आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। उनसे सोना-चांदी के जेवरात के कागजात मांगे जा रहे हैं। ये ज्वैलरी एयर कारगो से बाहर लाई जा रही थी। तभी वहां कस्टम विभाग की टीम की जांच में ये जेवरात सामने आ गए। पकड़े गए जेवरात की कीमत सौ करोड़ से ज्यादा है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से जयपुर के जौहरियों में हडकंप मच गया है। साभार-khaskhabar.com
Read MoreBREAKING NEWS












