देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सीकर के खंडेला में बीती शाम पहाड़ी की तलहटी में शौच के लिए गई एक 14 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करते समय बालिका के पिता को आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
इसके बाद बालिका के परिजन खंडेला थाने पहुंचे और पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए मोहल्ले वासियों के सहयोग से एक संदिग्ध युवक को काफी मशक्कत के बाद पकड़ कर थाने लाकर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान युवक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जिसके बाद खंडेला थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रावली गांव निवासी राम सिंह को नाबालिक से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक का खंडेला चिकित्सालय में मेडिकल करवाया। आरोपी युवक कस्बे के ही वार्ड नंबर 3 में किराए का मकान लेकर रहता है तथा दिन दिनभर पानी-पुरी का ठेला लगाकर मजदूरी करता है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार
जयपुर में कमाण्डेण्ट व कम्पनी कमाण्डर 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार