BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह को पकड़ा, 7 गिरफ्तार, चोरी के वाहन बरामद

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह को पकड़ा, 7 गिरफ्तार, चोरी के वाहन बरामदजयपुर। मुहाना पुलिस ने वाहन चोरो के गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वाहन चोरो से चोरी किए गए दुपहिया वाहन व कलपुर्जे बरामद किए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर के.के. अवस्थी व थानाधिकारी मुहाना राजेश कुमार सिंह को वाहन चोरों की धर पकड करने के निर्देश दिये थे।

ए.एस.आई. राजेन्द्र सिंह को मुखबीर खास के जरिये मिली सूचना के आधार पर थानाधिकारी थाना मुहाना ने मय थाना मानसरोवर व शिप्रापथ के पुलिस जाप्ते के सहयोग से राजपूतो/ जादौनो की ढाणी, तन ग्राम पंवालिया, डिग्गी रोड सांगानेर जयपुर में स्वर्गीय छोटू सिंह जादौन के निवास पर प्रातः दबिश देकर वाहन चुराने वाले व चोरी के वाहन रखने वाले एवं चोरी के वाहनो के कल पुर्जे बेचने वाले कुल 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 

इनमें मुख्य अभियुक्त नन्द सिंह जादौन निवासी करौली, धर्मसिह जादौन,निवासी-जयपुर, जीतू सिंह जादौन निवासी-जयपुर, प्रितम सिंह जादौन निवासी-जयपुर, नरेन्द्र सिंह राठौड, निवासी केकडी व सरवाड जिला अजमेर, सम्पत सिंह राठौड निवासी केकडी व सरवाड जिला अजमेर, ओमप्रकाश जादौन निवासी करौली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 15 दुपहिया व चौपहिया वाहन व वाहनो के कल पुर्जे बरामद कर जप्त किये। 

गिरफ्तार अभियुक्तो मे से मुख्य अभियुक्त नन्द सिंह ने वाहन चोरी की वारदाते मुहाना थाना इलाके के अलावा सांगानेर, मालवीय नगर व सवाई माधोपुर गंगापुर सिटी एवं अन्य स्थानो से वाहन चुरा कर लाना व उनके कल पुर्जे आदि अपने साथी सहयोगी अभियुक्तो की मदद से बेचना स्वीकार किया है जिनसें अन्य चोरी के वाहन बरामदगी एवं अन्य कल पुर्जे बरामदगी करने के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है। 

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More