BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से दी पटखनी, एशिया कप हॉकी में लगातार तीसरी जीत

भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से दी पटखनी, एशिया कप हॉकी में लगातार तीसरी जीतढाका। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हीरो एशिया कप टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात दी। मौलाना भाशानी नेशनल स्टेडियम में पूल-ए के मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया। यह इस टूर्नामेंट में भारत की लगातार तीसरी जीत है। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया। पहले क्वार्टर में भारत और पाकिस्तान ने अपने मजबूत डिफेंस के दम पर खुद पर एक भी गोल नहीं होने दिया। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत के दूसरे ही मिनट में चिंग्लेनसाना सिंह ने शानदार गोल दागते हुए भारतीय टीम का खाता खोला। इस बीच, पाकिस्तान ने अवसर का फायदा उठाते हुए गोल दागकर स्कोर बराबर करने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसी देश की इस कोशिश को भारतीय टीम के गोलकीपर सूरज कारकेरा ने नाकाम कर दिया।

 

तीसरे क्वार्टर की समाप्ति से दो मिनट पहले रमनदीप सिंह ने फील्ड गोल कर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 की बढ़त दे दी। 33 सेकेंड पहले पेनाल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर टीम की बढ़त को और भी मजबूत कर दिया। आखिरी क्वार्टर में लय में आई पाकिस्तान ने अवसर का फायदा उठाकर गोल किया और अपना खाता खोला। टीम के लिए यह फील्ड गोल अली शान ने किया। यह टीम की ओर से इस मैच में किया गया पहला और अंतिम गोल था। अपने डिफेंस को मजबूत रखते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तान को दूसरा गोल नहीं दागने दिया और अंत में 3-1 से जीत हासिल की। भारत इस समय शानदार फॉर्म में है। उसने अपने पहले मैच में जापान को 5-1 से हराया था, जबकि दूसरे मैच में मेजबान बांग्लादेश को 7-0 से मात देते हुए ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया था। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत मेजबान के खिलाफ 7-0 से जीत के साथ की थी, लेकिन दूसरे मैच में जापान ने उन्हें 2-0 से मात दी थी। इससे पहले ये दोनों टीमें हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में लंदन में आमने-सामने हुई थीं, जहां भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। भारत ने उस मैच में पाकिस्तान को 7-1 से मात दी थी और उसके बाद उसी टूर्नामेंट के एक और मुकाबले में 6-1 से हराया था।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More