देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
राजधानी के सांगानेर हवाईअड्डे पर सोने-चांदी का भंडार मिल गया। कस्टम ने एक निजी एयरलाइंस से आए यात्रियों के सामान की तलाशी ली तो उनके पास 200 किलो सोना और 4000 किलो चांदी के जेवरात मिले हैं। इसकी कीमत करीब सौ करोड़ रुपए हैं। पूछताछ में ये यात्री सोने के बारे में दस्तावेज नहीं दे पाए। कस्टम ने पकड़े गए सोने के बारे में आयकर विभाग को जानकारी दे दी है।
सूचना के बाद आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। उनसे सोना-चांदी के जेवरात के कागजात मांगे जा रहे हैं। ये ज्वैलरी एयर कारगो से बाहर लाई जा रही थी। तभी वहां कस्टम विभाग की टीम की जांच में ये जेवरात सामने आ गए। पकड़े गए जेवरात की कीमत सौ करोड़ से ज्यादा है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से जयपुर के जौहरियों में हडकंप मच गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह : जयपुर के गोविंद देव जी से लेकर हरिद्वार तक, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
जयपुर में कमाण्डेण्ट व कम्पनी कमाण्डर 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार