BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पटना : जद (यू) विधायक के बेटे का शव रेल पटरी से बरामद

पटना : जद (यू) विधायक के बेटे का शव रेल पटरी से बरामदपटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह जनता दल (युनाइटेड) के विधायक बीमा भारती के बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेल पटरी से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, पूर्णिया जिले के रूपौली क्षेत्र से विधायक बीमा भारती के बेटे दीपक कुमार का शव पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पास रेल पटरी से बरामद किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि परिवार का कहना है कि दीपक देर रात बहादुरपुर थाना क्षेत्र इलाके में दोस्तों संग घूमने निकला था और इसके बाद सुबह उसका शव रेल पटरी से बरामद किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पटना रेल पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) भेज दिया है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना सभी कोणों से जांच में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि विधायक बीमा बाहुबली अवधेश मंडल की पत्नी है। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More