देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर की एमआईजी थाना पुलिस ने पत्रकार कल्पेश याग्निक की आत्महत्या के मामले में एक महिला पत्रकार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आज से न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित महिला सलोनी अरोरा को कल शाम मुम्बई से गिरफ्तार कर आज इंदौर जिला सत्र न्यायलय की प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अंशु चौहान के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल्पेश के संबंधों को लेकर सलोनी ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस को आंशका है कि सलोनी को उकसाने में कल्पेश के विरोधियों का भी हाथ है। उनके नामों का भी खुलासा हो सकता है।
उप पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि 12-13 जुलाई की रात याग्निक अपने कार्यालय की तीसरी मंजिल से कूद गये थे। तद्पश्चात उन्हें उपचार के लिये नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती किया गया, जहां देर रात उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने मामले में 13 जुलाई को मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। मिश्र के अनुसार पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज और मृतक के परिजनों, सहकर्मियों के बयान के आधार पर प्रारम्भिक जांच में ही स्पष्ट हो गया था कि याग्निक ने आत्महत्या की है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
योगी ने महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले की जांच CBI से कराने की सिफारिश की
बडे भाई की अर्थी उठाने से पहले, छोटे भाई ने कर ली आत्महत्या
प्रथम दृष्टया आत्महत्या बता कर झाड लेती है पल्ला