देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जोधपुर। एक युवक के मन में क्या चल रहा था, यह तो किसी को पता नहीं चल सका, लेकिन युवक ने पहले अपनी पत्नी को फोन पर जान देने की धमकी दी और बाद में तख्तसागर में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इस मामले का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
आपको बता दें कि युवक ने 29 जुलाई को पत्नी को फोन कर कायलाना में कूद कर जान देने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद वह घर नहीं लौटा। तब परिजनों ने सूरसागर थाने में इसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई और कायलाना में तलाशने लगे, लेकिन उसका शव तख्तसागर में मिला। इस पर राजीव गांधी नगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को पानी से निकलवाया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
राजीव गांधी नगर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि निकटवर्ती देचू के देवातु हाल सूरसागर क्षेत्र में रहने वाले देवीसिंह (32) पुत्र पदम सिंह ने 29 जुलाई को पत्नी को फोन किया और जान देने की धमकी दी। उसने कहा कि वह कायलाना में कूदकर अपनी जान दे रहा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
महेश बाबू ने किया पत्नी नम्रता शिरोडकर को बर्थडे विश, कहा- हर दिन को उज्जवल बनाने के लिए धन्यवाद
आठ साल पहले किया प्रेम विवाह, अब पत्नी को उतारा मौत के घाट