देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। करीब दो साल पूर्व लापता हुए बैनाड़ा जयपुर निवासी कुमारी मंजू (21) व आरोपी लालाराम बैरवा (25) का अभी तक पता नहीं चला है। इनके बारे में जानकारी देने वालों को पुलिस उपायुक्त पूर्व द्वारा दो हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा।
थानाधिकारी बस्सी अनिल बिश्नोई ने बताया कि बस्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बैनाड़ा से कुमारी मंजू पुत्री प्रहलाद गुर्जर को आरोपी लालाराम बैरवा पुत्र पप्पूलाल बैरवा निवासी बैनाड़ा बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस संबंध में मुकदमा नम्बर 583/16 धारा 366, 120बी आईपीसी दिनांक 22.11.2016 को दर्ज होकर अनुसंधान व तलाश की जा रही है। प्रकरण में राजस्थान उच्च न्यायालय पीठ, जयपुर में क्रिमीनल रिट याचिका संख्या 152/2017 कृष्ण कुमार बनाम सरकार दायर की हुई है। भगवैया व आरोपी की पुलिस द्वारा काफी तलाश की गई, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चला है। इनके बारे में किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर इन फोन नंबर पर सूचना दी जा सकती है।
1. पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जयपुर -0141-2554980
2. सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी-01429-226336, 8764867001
3. थानाधिकारी थाना बस्सी -01429-226236, 8764868001
साभार-khaskhabar.com













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन