BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जेल प्रशासन की मेहरबानी, सलाखों के पीछे लग्जरी लाइफ जी रहे हैं फ्रॉड के आरोपी

जेल प्रशासन की मेहरबानी, सलाखों के पीछे लग्जरी लाइफ जी रहे हैं फ्रॉड के आरोपीगुरुग्राम। भोंडसी जेल में बंद विग्नेश्वरा डवलपर्स के तीन डायरेक्टर सलाखों के पीछे भी लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। तीनों धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद हैं। विग्नेश्वरा डिवेलपर्स के तीनों डायरेक्टरों सुनील दहिया, संजय दहिया और उनके पिता दरयाओ सिंह पर 1,000 करोड़ रुपये के फ्रॉड का आरोप है। यह बात विग्नेश्वरा डिवेलपर्स के तीन प्रॉजेक्ट्स में निवेश करने वाले बायर्स ने कही है। उन्होंने सीएम को इस बारे में शिकायत भी दी है। सीएम को भेजी शिकायत में विग्नेश्वरा विक्टिम्स वेलफेयर असोसिएशन ने आरोप लगाया कि जेल में बंद सुनील दहिया, संजय दहिया और उनके पिता दरयाओ सिंह को जेल में इंटरनेट की सुविधा और मोबाइल फोन भी उपलब्ध हैं। 

आरोप है कि मध्यस्थता के लिए मीटिंग के दौरान जब भी उन्हें जेल से निकाला जाता है तो फिर उन्हें बाहर का खाना भी उपलब्ध होता है। बायर्स एसोसिएशन ने सीएम से मांग की है कि तीनों आरोपियों को दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद किया जाना चाहिए क्योंकि ज्यादातर मामलों की सुनवाई दिल्ली की अदालतों में ही हो रही है।

एसोसिएशन के प्रेजिडेंट निपुण कुमार ने कहा, 'जेल प्रशासन टैक्सपेयर्स के पैसे को बर्बाद कर रहा है। लगभग हर दिन मध्यस्थता बैठक के नाम पर उन्हें दिल्ली लाया जाता है और उनकी सुरक्षा में लोगों को तैनात किया जाता है, इससे मानव संसाधन बर्बाद हो रहा है। जबकि बायर्स ने पहले ही कह दिया है कि हम ऐसी किसी भी बैठक में कोई रुचि नहीं रखते।' 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More