देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreशाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है और एक ऐसा ही मामला शाहजहांपुर जिले में सामने आया है। यहां एक युवक ने महिला को डरा धमकाकर उससे साथ लगभग एक महीने तक दुष्कर्म किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ एस चिनप्पा ने सोमवार को बताया कि थाना आर सी मिशन क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय एक विवाहित महिला के मोबाइल पर कुछ समय पहले एक अनजान नंबर से फोन आया।
कुछ दिनों में महिला और फोन करने वाले युवक के बीच जान पहचान हो गई और दोनों के बीच बात होने लगी। एसपी चिनप्पा ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि कुछ समय पहले आरोपी युवती के घर पहुंचा और उसने बंदूक का भय दिखाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। यह सिलसिला एक माह तक चलता रहा है।
उन्होंने बताया कि युवक से परेशान होकर महिला ने अपने पति को सारी बात बताई। इसके बाद कल रविवार शाम पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज गया है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिंश दे रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
दिल्ली के रिसॉर्ट में उज्बेक महिला और भारतीय पुरुष का अर्धनग्न शव मिला
भारत ने इंग्लैंड को 347 रन से रौंदा, महिला टेस्ट में अब तक के सबसे बड़े रन अंतर से जीत दर्ज की