देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। एक करोड़ रुपए से ज्यादा के नकली नोट लेकर साेना-चांदी खरीदने आए तीन शातिर ठगों को शहर में हरमाड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जयपुर कमिश्नरेट की सीआईयू टीम में शामिल कांस्टेबल अविनाश व रामनिवास की सूचना पर की गई। पुलिस ने ठगों के कब्जे से एक करोड़ रुपए से ज्यादा के दो-दो हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए है। डीसीपी (पश्चिम) अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विजयपाल बाजिया(29), आरोपी सुल्तान सिंह जाट (35) व योगेश लाम्बा (19) है। ये तीनों तस्कर सीकर जिले के रींगस थाना इलाके में लाम्पुआ गांव में अलग-अलग ढाणियों के रहने वाले है। इसके कब्जे से नकली नोटों के अलावा बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है और आईपीसी 420 के तहत हरमाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
निर्माताओं को विश्वास 1000 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल होगी एनिमल
मेरा बिल-मेरा अधिकार योजना में ग्राहक को मिलेगा एक करोड़ रुपए जीतने का मौका
मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत यूपी में TATA एयरबस का लगेगा प्लांट, केंद्र से हुई 22 करोड़ रुपये की डील