देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चंडीगढ। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने जिला जींद से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 313 किलाग्राम से अधिक चूरा पोस्त बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष निवासी डूमरखां खुर्द, जिला जींद के रूप में की गई है। गिरफतार आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुए बताया कि वह नशीला पदार्थ मध्यप्रदेश से लेकर आता था तथा इसे जींद, कैथल व नरवाना क्षेत्र में सप्लाई करता था। वह इसे 2500 रुपए किलोग्राम के हिसाब से मंगवाता था व भारी मुनाफे के साथ बेचता था।
पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने एसटीएफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा राज्य में ड्रग की तस्करी को रोकने व ऐसी प्रथाओं में शामिल या समर्थन करने वाले लोगों के खिलाफ कानून अनुसार कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से निडरता से आगे आकर नशा तस्करों से संबंधित जानकारी सांझा करने का आह्वान करते हुए कहा कि ड्रग के खिलाफ इस जंग को आमजन के सक्रिय सहयोग से जीता जा सकता है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की सरकारें विकसित करेंगी श्रीकृष्ण गमन पथ
मध्यप्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
पॉलीथिन में सामान लिया तो ग्राहक पर भी होगा जुर्माना