BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एक क्विंटल नशे का सामान लेकर दौड़ा दी गाड़ी... तब पुलिस ने किया यह...

एक क्विंटल नशे का सामान लेकर दौड़ा दी गाड़ी... तब पुलिस ने किया यह...बारां। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कवाई थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में नशे का सामान जब्त किया है।

आपको बता दें कि पुलिस कप्तान ने जिले में अवैध रूप से नशे का कारोबार कर रहे लोगों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रखा है। इस अभियान के दौरान कवाई थाना पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो कार को रुकवाने के लिए इशारा किया, लेकिन चालक ने पुलिस को देख गाड़ी की स्पीड कम करने के बजाय बढ़ा दी और गाड़ी भगा ले गया। इस पर पुलिस ने कार का पीछा किया और कई किलोमीटर आगे जाकर कार को पकड़ लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली। पुलिस को कार में अवैध रूप से डोडा-चूरा रखा मिला। पुलिस के अनुसार कार से करीब एक क्विंटल डोडा-चूरा बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कार में सवार दो लोगों को पकड़ा है। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More