देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चंडीगढ़। वर्तमान गन्ना पिराई मौसम के दौरान हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों ने अब तक 142.21 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 12.98 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि शाहबाद सहकारी चीनी मिल ने सर्वाधिक 25.32 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 2.44 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है, जबकि रोहतक सहकारी चीनी मिल ने 21.81 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.94 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, कैथल ने 14.82 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.36 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है तथा सहकारी चीनी मिल, महम ने 14.21 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.26 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, करनाल ने 13.15 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.24 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।इसी प्रकार, सहकारी चीनी मिल, गोहाना ने 12.68 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.08 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
सहकारी चीनी मिल, जींद ने 10.42 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 92,625 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, पानीपत ने 10.27 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 93,725 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, सोनीपत ने दस लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 92,950 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, पलवल ने 9.53 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 85,275 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
उन्होंने बताया कि हैफेड चीनी मिल, असंध ने 12.86 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.09 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में अब तक की औसत शुगर रिकवरी 9.52 प्रतिशत रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा टाटा टेक्नोलॉजीज
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
लोकसभा चुनाव : भाजपा, कांग्रेस के शीर्ष नेता आज उत्तर प्रदेश में करेंगे प्रचार