BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विजीलैंस द्वारा पटवारी का सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

विजीलैंस द्वारा पटवारी का सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों काबूविजीलैंस ब्यूरो, पंजाब द्वारा आज राजस्व हलका माहड़ू, जि़ला पटियाला में तैनात पटवारी के सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी तेजिन्दर सिंह के साथ तैनात प्राईवेट व्यक्ति जे सिंह, जो उसके सहायक के तौर पर रखा हुआ था, को शिकायतकर्ता प्रगट सिंह, निवासी माहड़ू, जि़ला पटियाला की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त पटवारी और उसका सहायक ज़मीन का इंतकाल दजऱ् करने के बदले 20,000 रुपए की माँग कर रहा है और सौदा 19000 रुपए में तय हुआ है। उसने दोष लगाया कि उसकी तरफ से पहले ही 10,000 रुपए पहली किश्त के तौर पर उक्त पटवारी और उसके सहायक को दिए जा चुके हैं।

 

विजीलैंस द्वारा पड़ताल के उपरांत उक्त पटवारी के सहायक को दो सरकारी गवाहों की हाजऱी में दूसरी किश्त के 9,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग -अलग धाराओं के अंतर्गत दोनों दोषियों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके अगामी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More