BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म

घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने दी तहरीर वृंदावन(जहीर आलम)। जनपद के कोतवाली वृंदावन के क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को घर मे अकेला पाकर अधेड़ ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। इतना ही नही हैवानियत के बाद मासूम को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने थाना वृंदावन में तहरीर दी है। वृंदावन कोतवाली अंतर्गत पानी घाट क्षेत्र में देवेश (काल्पनिक) अपनी पत्नी व मानसिक रूप से विक्ष्पित लगभग 22 वर्षीय पुत्री के साथ रहते हैं। देवेश के अनुसार बीती 13 जुलाई को वह भजन कीर्तन करने हरियाणा गये हुए थे।  वही पत्नी विमलेश काल्पनिक भी आस पड़ोस में भजन कीर्तन करती हैं आरोप है को बीती शाम 7 बजे विमलेश पड़ोस के ही एक घर में भजन कीर्तन करने गई हुई थी। और युवती घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस के ही अधेड़ व्यक्ति अनिल ने किशोरी के घर जाकर पानी पीने के बहाने दरवाजा खुलवाया, और पानी मांगा। जब युवती घर में पानी लेने गई तभी आरोपी ने युवती को अकेला पाकर दुष्कर्म कर डाला। मासूम को अपनी हैवानियत का शिकार बनाने के बाद आरोपी अनिल ने पीड़िता को इस बारे में किसी को बताने पर उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। और फरार हो गया। रात को भजन-कीर्तन कर घर पहुंची मां को मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती ने आप बीती बताई। जिसको सुन मां के पैरों तले जमीन निकल गयी। पत्नी ने आधी रात को ही पूरे घटनाक्रम से अपने पति को अवगत कराया। जिसके बाद हरियाणा से लौटे पीड़िता के पति ने आज थाना वृंदावन में पहुंचकर नामजद के विरुद्ध कोतवाली वृंदावन में तहरीर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More