देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के वानी नगर निगम के बीजेपी पार्षद को पिछले तीन साल से एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने तथा उससे जबरन वसूली की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी धीरज दिगंबर पाठे (29) को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पाठे जिले के वानी शहर में वासेकर लेआउट का रहने वाला है।
वानी पुलिस थाना के इंस्पेक्टर बालासाहेब खांडे के अनुसार पीड़िता भी उसी इलाके की रहने वाली है और उसने अपनी शिकायत में कहा कि वह बचपन से पाठे को जानती है। पाठे ने उससे शादी का वादा किया था। जब वह नाबालिग थी, पाठे तब से उसका यौन शोषण कर रहा था।
उसने कहा, 'लेकिन जब मैं बड़ी हुई और मैंने उससे शादी करने से मना कर दिया तो उसने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। उसने मुझसे हर्जाने के तौर पर पांच लाख रुपए मांगे। मुझे बदनाम करने के लिए उसने मेरे नाम से एक फेसबुक अकाउंट खोला और उस अकाउंट से आपत्तिजनक मैसेज भेजे।'
साभार-khaskhabar.com













Related Items
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
दिल्ली के रिसॉर्ट में उज्बेक महिला और भारतीय पुरुष का अर्धनग्न शव मिला
भारत ने इंग्लैंड को 347 रन से रौंदा, महिला टेस्ट में अब तक के सबसे बड़े रन अंतर से जीत दर्ज की