BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एक ही बिल्टी से कई बार हिंडौन सिटी में सप्लाई कर रहा था माल, सेल टैक्स विभाग ने पकड़ा

एक ही बिल्टी से कई बार हिंडौन सिटी में सप्लाई कर रहा था माल, सेल टैक्स विभाग ने पकड़ाभरतपुर। सेल टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर टैक्स चोरी कर हिंडौन सिटी माल लेकर जा रही एक टाटा 407 को पकड़ा है। यह चालक एक ही बिल्टी से कई बार माल सप्लाई करने का काम करता था। बुधवार को इस ट्रक में आगरा से हिंडौन सिटी की प्रमुख फर्म आरके ट्रेडर्स के लिए माल ले जाया जा रहा था। इस ट्रक को कर चोरी के मामले में सेल टैक्स विभाग की एंटीविजन टीम ने भरतपुर में राष्ट्रीय केवलादेव उद्यान घना के पास शीशम तिराहे पर पकड़ लिया और सेल टैक्स कार्यालय ले जाकरकागजात एवं टैक्स चोरी की जानकारी ली। 

 

वाणिज्य कर विभाग की टीम ने ट्रक में चालक द्वारा रखी गई बिल्टी को चेक किया तो उसमें करीब 12 लाख रुपए की टैक्स चोरी करते हुए पाया है। पकड़े गए ट्रक में गोल्ड मोहर गुटखा के 99 कार्टन जब्त किए हैं। इनकी कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। 

 

सेल टैक्स विभाग के संभागीय डिप्टी कमिश्नर राजेश चंद्र जैन ने बताया कि करीब 2 महीने से सूचना मिल रही थी कि आगरा से पान मसाला गुटका का माल करौली जिले के हिंडौन सिटी कस्बे में एक ही बिल्टी से निर्धारित समय में कई चक्कर लगाकर आरके ट्रेडर्स नामक फर्म को सप्लाई हो रहा है और सेल टैक्स विभाग को टैक्स चोरी कर चूना लगाया जा रहा है। इस पर विभाग को पुख्ता जानकारी मिलने पर टीम बनाई गई। इसमें एंटीविजन के सीटीओ महावीरसिंह, एसीटीओ तेजराम मीणा सहित अन्य अधिकारियों को शामिल कर टीम को हाईवे पर लगाया गया। जहां एक टाटा 407 को रुकवाकर बिल्टी चेक की तो बिल्टी में निर्धारित समय में दूसरा चक्कर लगाते हुए पकड़ा। जैन ने बताया कि माल से भरी गाड़ी को जब्त कर लिया है। इससे करीब 12 लाख रुपए का टैक्स वसूल किया जाएगा।

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More