BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

टैक्स बार एसोसिएशन यूथ इकाई का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

मथुरा। टैक्स बार एसोसिएशन यूथ ईकाई द्वारा स्थानीय होटल में आयोजित आठवें शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों ने पद की शपथ लेकर समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।


अध्यक्ष ललित मोहन मित्तल, महामंत्री सागर बंसल, कोषाध्यक्ष रोहताश चौधरी व अन्य सभी पदाधिकारियों ने अपने पद की शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि उ.प्र. व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि एसोसिएशन युवा अधिवक्ताओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी करदाता व सरकार के मध्य सेतु का कार्य करेंगे। विशिष्ट अतिथि एडिशनल कमिश्नर अपील वीके शुक्ला ने कहा कि जब से जीएसटी सिस्टम लागू हुआ है तब से सरकार को अच्छा रेवेन्यू प्राप्त हो रहा है।

टैक्स बार एसोसिएशन की युवा ईकाई इसमें अहम भूमिका निभा रही है। जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक वीपी सिंह व डिप्टी कमिश्नर एसआईबी एमपी सिंह ने सभी युवा अधिवक्ताओं को जीएसटी से सम्बंधित अन्य जानकारियां साझा की। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर अतिथियों का स्वागत पटुका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। संचालन आशीष कुमार लवानिया एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में गौरव अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, मनीष गुप्ता, आशीष कृष्ण शर्मा, अरविंद अग्रवाल, आनन्द मोहन मित्तल, नटवर वशिष्ठ, राजीव पाराशर, पवन अग्रवाल, शुभम शर्मा, नवीन बंसल, मो. रिजवान, नवीन प्रकाश मित्तल, राजेश अग्रवाल आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More