BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

एसबीआई की कई सेवाएं 1 से महंगी

एसबीआई की कई सेवाएं 1 से महंगीनई दिल्ली । देश का सबसे बडा बैंक एसबीआई 1 जून से अपनी कई सेवाओं के शुल्क बढाने जा रहा है। पहली जून से अगर आप एसबीआई जाकर कटे-फटे नोट बदलवाते हैं या एक सीमा से अधिक बार पैसे निकालते हैं तो एसबीआई आपसे चार्ज वसूलेगा। बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट के ग्राहकों को पैसे निकालने, नए कार्ड इश्यू करवाने जैसी सुविधाएं के लिए भी 1 जून से चार्ज देना होगा। 

नकदी निकासी पर लगेगा चार्ज... 

एसबीआई से कैश विड्रॉल सिर्फ 4 बार तक के लिए ही मुफ्त रहेगा। इसमें एटीएम ट्रांजैक्शंस भी शामिल हैं। 4 बार से ज्यादा एसबीआई की ब्रांच से भी कैश विड्रॉल करेंगे तो हर ट्रांजैक्शन पर 50 रूपए का सर्विस चार्ज+सर्विस टैक्स लगेगा। एसबीआई के एटीएम से 4 बार से ज्यादा विड्रॉल करेंगे तो हर ट्रांजैक्शन पर 10 रूपए सर्विस चार्ज, सर्विस टैक्स देना होगा। दूसरे बैंक के एटीएम से 4 बार से ज्यादा कैश विड्रॉल पर हर ट्रांजैक्शन पर 20 रूपए सर्विस चार्ज व सर्विस टैक्स लगेगा। 

फटे नोट पर ये निर्देश... 

30 अप्रैल को ही आरबीआई ने बैंकों को कटे, लिखे, पुराने व फटे नोटों को लेने के लिए कहा था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को साफ निर्देश दिया है कि उन्हें गंदे नोट लेने ही होंगे और इसे लेने से वे इनकार नहीं कर सकते। लेकिन अगर एसबीआई में कटे-फटे या गले-गीले नोट जमा कराएंगे तो ऊपर अतिरिक्त चार्ज देना होगा। एसबीआई 20 से ज्यादा या 5,000 रूपए से ज्यादा कटे-फटे नोट बदलवाने पर अब 2 से लेकर 5 रूपए तक का चार्ज व सर्विस टैक्स वसूलेगा। इसके तहत हर नोट पर 2 रूपये या हरेक 1,000 रूपये पर 5 रूपये चार्ज, जो भी ज्यादा होगा, वह वसूला जाएगा। 5,000 रूपए तक कीमत होने पर हर नोट पर 2 रूपये चार्ज व सर्विस टैक्स वसूला जाएगा और 5000 रूपये से ज्यादा कीमत होने पर हर नोट पर 5 रूपये चाज व सर्विस टैक्स लिया जाएगा। कटे-फटे 20 नोट जिनकी कुल कीमत 5,000 रूपये से ज्यादा नहीं होगी तक बदलने पर एसबीआई कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेगा। 

बैंक अकाउंट के नए कार्ड पर चार्ज... 

1 जून से एसबीआई एक्स्ट्रा डेबिट कार्ड इश्यू करने पर भी चार्ज लेने की तैयारी कर रहा है। एक जून से बैंक सिर्फ रूपे डेबिट कार्ड ही मुफ्त में जारी करेगा। बाकी सभी कार्ड जारी करने पर बैंक ने सर्विस चार्ज लेने का ऎलान कर दिया है। 1 जून से बैंक मास्टर और वीजा कार्ड इश्यू करने पर सर्विस चार्ज लेगा।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More