BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PCPNDT : चाकसू में अनधिकृत व्यक्ति कर रहा था सोनोग्राफी, पकड़ा गया

PCPNDT : चाकसू में अनधिकृत व्यक्ति कर रहा था सोनोग्राफी, पकड़ा गयाजयपुर। राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ ने रविवार को अब तक की 126वीं डिकॉय कार्रवाई कर चाकसू स्थित रजिस्टर्ड विराज एक्स-रे एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पर उमाकांत धाकड़ को अनधिकृत सोनोग्राफी करते गिरफ्तार किया है। टीम ने वहां से रजिस्टर्ड सोनोग्राफी मशीन भी जब्त कर ली है। उल्लेखनीय है कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार रजिस्टर्ड सोनोग्राफी सेंटर पर रजिस्टर्ड सोनोलॉजिस्ट या चिकित्सक ही किसी भी मामले में सोनोग्राफी कर सकता है। इसके अतिरिक्त किसी तरह की सोनोग्राफी कानूनन अपराध है।

अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन ने बताया कि कई दिनों से चाकसू में गर्भवती महिलाओं की अनधिकृत व्यक्ति द्वारा सोनोग्राफी कर लिंग जांच करने की सूचना मिल रही थी। सूचना के सत्यापन के बाद डिकॉय दल तैयार किया गया। दल ने डिकॉय गर्भवती महिला की रेफरल स्लिप तैयार कर विराज एक्स-रे एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पर भेजा। वहां सेंटर संचालक उमाकांत धाकड ने डिकॉय गर्भवती महिला की सोनोग्राफी की। इशारा मिलते ही टीम ने उमाकांत को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अनधिकृत सोनोग्राफी करने के आरोप में गिरफ्तार कर काम में सोनोग्राफी मशीन जब्त कर ली।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More