BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कूलर में बेहोशी की दवा मिला कर बेहोश किया, लाखों की चोरी

कूलर में बेहोशी की दवा मिला कर बेहोश किया, लाखों की चोरीजोधपुर। शहर के पॉश इलाके सरदारपुरा में रविवार-सोमवार आधी रात बाद एक चोर ने शातिराना तरीके से दो मकानों में वारदात को अंजाम दिया। चोर ने पहले तो 10 मिनट तक गली में रैकी की। इसके बाद अपनी बाइक खड़ी कर एक घंटे में दो मकानों से लाखों रु. कीमत के स्वर्णाभूषण व नकदी चुरा लिए। हैरानी की बात यह है कि एक मकान में मां-बेटे सो रहे थे, लेकिन उन्हें पास के कमरे में घुसे बदमाश की भनक भी नहीं लगी। उस परिवार के सदस्यों का कहना है कि संभवतया बदमाश ने कूलर में बेहोशी की दवा स्प्रे कर उन्हें बेहोश कर दिया था। 

सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि सरदारपुरा प्रथम बी रोड पर कुम्हारों के मंदिर के पास मालियों की गली में रहने वाले पुनीत प्रजापत पुत्र ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया गया कि रविवार-सोमवार रात वे और उनकी माताजी घर में सो रहे थे, जबकि भाई पहली मंजिल पर सो रहा था। सोमवार अलसुबह उठने पर उन्हें पता चला कि घर में चोरी हो गई है। कोई बदमाश उनके घर से दो तोला वजनी सोने की चेन, दो अंगूठी, कान के झुमका जोड़ी, बच्चों के कानों के लूंग, पांच फीणियां, 30 तोला वजनी चांदी की पायल, 25 तोला के दो कंदोरा, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी की गिलास, एक कटोरी, चांदी के 10 सिक्के और 1 लाख 35 हजार रुपए चुरा ले गए। इसी तरह प्रजापत के पड़ोस में किराए रहने वाले सोमदत्त ओझा के यहां भी नकबजनी की वारदात की। इस दौरान ओझा जयपुर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी घर पर ही थी। रात करीब दो बजे उनके घर में घुसकर बदमाश ने सोने का एक मंगलसूत्र, चार अंगूठियां, एक मोबाइल व 12 हजार रुपए नकदी के साथ एक महंगी घड़ी, दो चार्जर व ईयरफोन और बच्चों के कपड़े भरा बैग चुरा लिया।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More