BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अंधविश्वासी पिता ने रमजान माह में कुर्बानी के नाम पर कर दी बेटी की हत्या

अंधविश्वासी पिता ने रमजान माह में कुर्बानी के नाम पर कर दी बेटी की हत्याजोधपुर। एक अंधविश्वासी पिता ने रमजान माह में अल्लाह की राह में सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी के नाम पर ऐसा काम कर दिया कि जिसने भी सुना उसका दिल दहल गया। मामला पीपाड़ सिटी में दो दिन पहले हुई बच्ची की हत्या का है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। अंधविश्वासी पिता ने ही बेटी की हत्या की थी। उसने कबूल किया है कि रमजान माह में अल्लाह को खुश करने के लिए कुर्बानी देनी होती है। जीवन की सबसे प्यारी चीज अल्लाह को कुर्बान करने के लिए उसने अपनी चार साल की बेटी रिजवान का गला हलाल कर दिया। इस पर पुलिस ने नवाब को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात सिलावटों का मोहल्ला निवासी नवाब अली कुरैशी घर की छत पर सो रहा था। वहीं उसकी पत्नी व दो बेटियां भी सो रही थीं। देर रात करीब तीन बजे पत्नी शबाना की नींद खुली तो बड़ी बेटी रिजवान (4) वहां नहीं दिखी। इधर-उधर देखने पर रिजवान छत पर खून से लथपथ पड़ी दिखी। इस पर उसने अपने पति को जगाया और रात को ही रिजवान को सरकारी अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। इस दौरान डॉक्टरों ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया था। रिजवान की मां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। इस हत्याकांड की जांच के लिए जोधपुर से विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया, लेकिन हत्यारे का सुराग नहीं लगा। पुलिस के अनुसार शक के आधार पर पिता नवाब अली से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More