BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बिना चालक के सड़क पर दौड़ता रहा ट्रक, गनीमत रही जनहानि नहीं हुई

बिना चालक के सड़क पर दौड़ता रहा ट्रक, गनीमत रही जनहानि नहीं हुईशहर के बाहरी इलाके में सोमवार को भारी हादसा टल गया, हालांकि कुछ नुकसान जरूर हुआ है, पर गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। यह सब एक ट्रक चालक द्वारा चलते ट्रक से कूद जाने के कारण हुआ। हुआ यह है कि बजरी से भरे ट्रक को ले जा रहे चालक ने पुलिस की गाड़ी देखी तो पहले तो ट्रक को भगाया। पुलिस ने पीछा किया तो चालक ट्रक चलता छोड़ कूद गया। बिना चालक के दौड़ते हुए ट्रक ने पांच मोटरसाइिकलों को चपेट में ले लिया और एक दीवार से टकराकर रुक गया। घटना मुहाना थाना इलाके में दादूदयाल नगर इलाके की है।

आपको बता दें कि बजरी खनन पर रोक के बाद भी ट्रकों में सरेआम अवैध रूप से बजरी लाई जा रही है। सोमवार दोपहर मानसरोवर रीको कांटा चौराहे पर बजरी से भरा ट्रक जा रहा था। पुलिस की गाड़ी उसके पीछे थी। ट्रक ड्राइवर को पता चला तो उसने ट्रक दौड़ा दिया। इस दौरान न्यू सांगानेर पुलिया से नीचे उतरने के बाद जब पुलिस की गाड़ी नजदीक आई तो ड्राइवर ने ट्रक को रीको कांटा चौराहे से दादू दयाल नगर की तरफ मोड़ लिया और वह ट्रक से नीचे कूद गया। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सड़क किनारे खड़ी चार मोटरसाइकिलों को कुचलते हुए चला गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त मोटरसाइकिलों पर कोई सवार नहीं था। इस कारण बड़ा हादसा टल गया।

पीड़ित मोटरसाइकिल मालिकों ने मुहाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक मैरिज गार्डन के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को कुचलते हुए दीवार के पास जाकर रुका।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More