BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पुलिस बदमाश मुठभेड़ में ईनामी बदमाश गिरफ्तार

एसपी देहात आदित्य शुक्ला पत्रकारों को ईनामी बदमाश के बारे में जानकारी देते हुए मथुरा। थाना छाता के अकबरपुर मोड़ पर पुलिस व स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक दरोगा के गोली ल गने के बाद ईनामी बदमाश को दबोच लि या। पुलिस ने उसके पास से 32 बोर की पिस्टल, कारतूस व बाइक बरामद की है।  

पुलिस लाइन स्थित सभागार में शनिवार दोपहर एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि विदित रहे कि कैबिनेट मंत्री चै. लक्ष्मी नारायण के रिश्तेदार सरमन प्रधान की हत्या में इनामी बदमाश राधा चरन वांछित चल रहा था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयासरत थी, लेकिन वह ठिकाने बदलकर पुलिस को गच्चा दे रहा था। शनिवार को तड़के छाता कोतवाली प्रभारी और स्वाॅट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी राधाचरन छाता क्षेत्र से मथुरा जाने की फिराक में है। शनिवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पौने चार बजे पुलिस ने घेराबंदी कर ली। सुबह करीब पौने चार बजे अकबरपुर मोड़ के पास राधाचरन निकला। पुलिस ने उसे रोका, लेकिन उसने पुलिस को देखते ही गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलाबारी होने से दरोगा रोहित कुमार के साथ ही बदमाश राधाचरन भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

एसपी देहात श्री शुक्ला ने बताया कि वांछित ईनामी राधाचरण पुत्र खचेरा निवासी गोहारी, थाना छाता पर उक्त 25 हजार के ईनामी है, जिसके कब्जे से 32 बोर एक अदद पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस पांच खोखा राउंड बरामद हुए है तथा एक हीरो होण्डा सीडी डिलक्स बाइक भी बरामद की है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More