BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बाजना पैंठ जाने का इंतजार करते किसान से डेढ़ लाख लूटे

बाजना पैंठ जाने का इंतजार करते किसान से डेढ़ लाख लूटेरास्ते में मारपीट कर बदमाश जेब से निकाल ले गये नगदी

मथुरा। कस्बा नौहझील चौराहे से बाजना पैंठ जाने के लिये वाहन का इंतजार कर रहे किसान से बाइक सवार दो बदमाश डेढ़ लाख रुपये लूट ले गये। पुलिस ने बदमाशों की तलाश काफी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जानकारी के अनुसार गांव भूड़री,राया निवासी पूरन सिंह बाजना पशु पैंठ से भैंस लेने गये थे। वह सुबह करीब दस बजे नौहझील कस्बा में बाजना जाने के लिये वाहन का इंतजार कर रहे थे,उसी दौरान उनके पास आये बाइक सवार दो युवकों ने बाजना जाने का रास्ता पूछा तो पूरन सिंह ने बताया कि आगे पांच किमी. आगे हैं। इसी बीच बदमाशों ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बिठा कर ले गए। बताया जाता है कि नौहझील से एक किमी. आगे बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए  जेब में रखे डेढ़ लाख रुपये निकाल कर फरार हो गए। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने मौके पर आकर बदमाशों का पीछा किया,लेकिन वह भाग गये। सूचना पर नौहझील पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी भाग-दौड़ की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More