BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

DY.CMHO ने फर्जी सांसद बनकर RAS को दी धमकी, खानी पड़ी जेल की हवा....

DY.CMHO ने फर्जी सांसद बनकर RAS को दी धमकी, खानी पड़ी जेल की हवा....जयपुर। अपने परिचित का काम नहीं होने पर एक डिप्टी सीएमएचओं ने फर्जी सांसद बनकर एक आरएएस अधिकारी को धमकी दे डाली। लेकिन यह धमकी डिप्टी सीएमएचओ को इतनी भारी पड़ गई कि उसे जेल की हवा खानी पड़ी। मामला राजधानी जयपुर के अशोक नगर थाना इलाके का है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी डाॅ. मनीष चौधरी है जो कि भरतपुर डिप्टी सीएमएचओ के पद पर कार्यरत है।

 

पुलिस के मुताबिक सुमेरनगर वीटी रोड़ मानसरोवर के रहने वाले अति. निदेषक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गिरीश पाराशर चिकित्सा एंव स्वास्थ्य सेवाये निदेशालय स्वास्थ्य भवन में कार्यरत है। 27 नंवबर को आरएएस अधिकारी गिरीश पाराशर दोपहर अपने आॅफिस में कार्य कर रहे थे। इस दौरान किसी कार्य को लेकर सेवारत चिकित्सक संघ की संयुक्त सचिव डॉ. आशा लता आफिस में आई और अपने किसी कार्य के ना होने की शिकायत की। इस दौरान काम ना होने पर डॉ. आशा लता जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

 

लेकिन बार-बार समझाने के बावजूद डाॅ. आशा लता चुप नहीं हुई और आॅफिस में 15-20 लोगों को बुला लिया। आॅफिस में बखेड़ा होने के बाद डॉ. आशा लता चली गई। बाद में अति. निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गिरीश पाराशर के फोन परएक अनजान नंबर से काॅल आया और गाली गलौच करने लगा। इस दौरान इस अनजान शख्स ने सांसद बनकर गिरीश पाराशर को पहले तो जमकर गालीगलौच की और बाद में उन्हें देख लेने की धमकी। आरएएस गिरीश पाराशर ने इसकी शिकायत अशोक नगर थाना पुलिस में की।

 

थानाधिकारी अशोक नगर धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने मामले की जांच-पड़ताल की तो सांसद के नाम से मोबाईल काॅल्स फर्जी पाई गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाया तो सामने आया है कि काॅल डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. मनीष चौधरी ने किया था। डाॅ. मनीष चौधरी ने ही फर्जी सांसद बनकर गिरीश पाराशर को धमकी दी थी। इस पर पुलिस ने आरोपी मनीष चौधरी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह भरतपुर चला गया। बाद में पुलिस ने भरतपुर में दबिश देते हुए धमकी देने और गाली-गलौच करने वाले आरोपी डाॅ. मनीष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपी डाॅ. मनीष चौधरी इन्दिरा नगर हीरादास थाना अटलबन्द जिला भरतपुर के रहने वाले हैं। डाॅ. मनीष, वर्तमान में एडीषनल सी.एम.एच.ओ. भरतपुर के पद पर कार्यरत हैं और भरतपुर एक प्राईवेट अस्पताल का संचालन भी करवा रहे हैं।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More