BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सड़क पर जानवर को बचाने के फेर में बस पलटी, महिला समेत 5 जनों की मौत...

सड़क पर जानवर को बचाने के फेर में बस पलटी, महिला समेत 5 जनों की मौत...जोधपुर। सड़क पर दौड़ते हुए जानवर को बचाने के फेर मेें जोधपुर से जैसलमेर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा सोमवार सुबह पोकरण से आगे धोलिया गांव के पास हुआ। हादसे में एक महिला समेत 5 जनों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन अन्य लोग घायल हो गए। 

 

जानकारी के मुताबिक एक निजी बस सुबह जोधपुर से जैसलमेर के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस धोलिया गांव के पास पहुंची तो अचानक बीच सड़क पर दौडते हुए जानवर आ गया। जानवर को बचाने के फेर में बस चालक ने ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगते ही तेज रफ्तार में आ रही बस पलट गई और दूर तक घिसटते हुए चली गई।

 

खास बात ये है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त बस में सभी सवारियां सो रही थी। बस पलटते ही कोहराम मच गया और लोग चीखने-चिल्लाने लगे। इस दौरान आवाज सुनकर यहां से गुजरनेे वाले लोगों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। 

 

इस दर्दनाकर घटना में एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 दर्जन घायल हो गए। घायलों को पोकरण लाया गया जहंा उनका इलाज किया जा रहा है। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More