BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एक ही समुदाय के दो परिवार हुए आमने-सामने, चले लात घूंसे और पथराव

एक ही समुदाय के दो परिवार हुए आमने-सामने, चले लात घूंसे और पथरावजयपुर। बच्चों की आपसी झगड़े के बाद राजधानी जयपुर में एक बार फिर एक ही समुदाय के दो परिवार आमने सामने हो गए। मामला मोतीडूंगरी थाना इलाके के भौमियाजी छतरी का है। यह मामला इतना गर्मा गया कि दोनों परिवारों में पहले तो जमकर मारपीट हुई और लात घूंसे चले। इसके बाद दोनों परिवारों ने छत के उपर चढकर एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इस पथराव में करीब आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। 

 

सूचना मिलने पर एडीसीपी समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। इस दौरान पुलिस ने दोनो परिवारों के साथ समझाइस का प्रयास किया। लेकिन दोनो परिवार नहीं मानें। बावजूद इसके दोनों परिवार पुलिस के सामने नही लड़ने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों परिवारों के करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। 

 

पुलिस के मुताबिक यह झगड़ा कल्लू खंा और मिराज पहलवान के परिवार के बीच हुआ था। विवाद बच्चों की किसी लडाई को लेकर हुआ। 

 

घटना को देखते हुए एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से निपटा जा सके। फिलहाल पुलिस दोनों परिवारों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More