देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। राजधानी जयपुर में आज एक व्यापारी का दिन-दहाडे अपहरण हो गया। अपहरण की सूचना पर पूरे जयपुर में हड़कंप मच गया। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने इलाके में नाकाबंदी करवाई। नाकाबंदी देख अपहणकर्ता व्यापारी बीच सड़क पर छोड़ भाग निकले। बाद में व्यापारी ने विश्वकर्मा थाना में मामला दर्ज करवाया।
जानकारी के अनुसार हंसराज जांगिड़ निवासी अम्बाबाड़ी ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी थाना इलाके स्थित विश्वकर्मा रोड नंबर-1 पर उसकी फैक्टी है उसकी सीमेन्ट मिक्सिंग का गोदाम है। शुक्रवार सुबह वह गोदाम आ रहा था। इस दौरान स्कापियों सवार चार युवकों ने उसे रोका और जबरदस्ती गाड़ी में बिठा कर अजमेर रोड होते हुए आगरा रोड ले गए।अपहरण होता देख आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई। जहां आगरा रोड जामडोली के पास पुलिस की नाकाबंदी देख बदमाश व्यापारी को वही सड़क पर छोड़ कर फरार हो गए।किसी तरह पीड़ित थाने पहुचा और मामला दर्ज करवाया। पीड़ित ने पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ता आपस में अपना नाम जावेद व एस मीणा बता जा रहे थे । पुलिस ने बताया कि मामला लेन-देन का लग रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साभार-khaskhabar.com












