BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

न अकाउंट नंबर पूछा, न कोई जानकारी पूछी, फिर भी साइबर ठगों ने IT कमिश्नर के निकाल लिए रूपए...

न अकाउंट नंबर पूछा, न कोई जानकारी पूछी, फिर भी साइबर ठगों ने IT कमिश्नर के निकाल लिए रूपए...जयपुर। साइबर ठगों ने पूरे देश में अपना जाल बिछाया हुआ है। यह साइबर ठग नए नए फंडे अपनाकर हर किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। इस बार सहायक इनकम टैक्स कमिश्नर के बैंक खाते से 65 हजार रुपए निकलने का मामला सामने आया है। 

 

खास बात ये है कि इस बाद साइब ठगों ने इसमें न तो किसी ने अकाउंट नंबर पूछा, न कोई अन्य जानकारी पूछी। फिर भी अकाउंट से रुपए निकाल लिए गए।

 

खास बात यह है कि जिसके अकाउंट से रुपए निकाले गए हैं, वे बीकानेर में इनकम टैक्स आॅफिस में सहायक कमिश्नर हैं। ठगी जयपुर स्थित बैंक खाते से की गई है। बीकानेर में कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामला पुलिस ने मालवीय नगर पुलिस को रैफर कर दिया।

 

पुलिस ने बताया पीड़ित हर्षिता इनकम टैक्स आॅफिस में सहायक कमिश्नर हैं। उनका मालवीय नगर बैंक में अकाउंट है। किसी ने धोखे से उनके अकाउंट से आॅनलाइन 65 हजार रुपए निकाल लिए। उनके मोबाइल पर रुपए ट्रांजेक्टशन का मैसेज आया। इस संबंध में पीड़ित हर्षिता चैहान ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

 

ठगी जयपुर में होने पर कोटगेट पुलिस ने एफआईआर मालवीय नगर थाने को ट्रांसफर कर दी। पुलिस को आशंका है कि स्वाइप मशीन में वाइरस या आॅनलाइन डाटा हैक होने के कारण अपराधी आॅनलाइन ट्रांजेक्शन करने में सफल हो गया। मालवीय नगर थाना पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More