BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

2022: 4थे दिन सर्वाधिक कमाई में आगे रही यह फिल्म, पीएस-1 दूसरे नंबर पर

साल 2022 में केजीएफ-2 ऐसी फिल्म रही है जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की जो सुनामी ला दी थी, उसे कोई अन्य फिल्म तोड़ नहीं पाई है। 14 अप्रैल को प्रदर्शित हुई अभिनेता यश की केजीएफ-2 हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 4 दिन में 50 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली थी।

केजीएफ-2 के प्रदर्शन से पूर्व और उसके बाद प्रदर्शित हुई फिल्मों में एक भी फिल्म ऐसी नहीं रही है जिसने 4थे दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की हो। केजीएफ ने राजामौली की बाहुबली सीरीज को भी कमाई के मामले में मात दे दी थी।

केजीएफ-2 के पहले और बाद में प्रदर्शित हुई फिल्मों में—आरआरआर ने 17 करोड़, ब्रह्मास्त्र ने 16 करोड़, भूल भुलैया 2 ने 10.75 करोड़ और लाल सिंह चड्ढा ने 4थे दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ कमाए। वहीं दूसरी ओर 4 दिन पहले प्रदर्शित हुई निर्देशक मणिरत्नम की पोन्नियन सेल्वन-1 इस वर्ष की दूसरी ऐसी फिल्म रही है जिसने बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 23 करोड़ का भारत में और ओवरसीज में 8 करोड़ का कारोबार करते हुए 31 करोड़ का कारोबार किया। इस हिसाब पोन्नियन सेल्वन-1 साल 2022 में चौथे दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। हालांकि यह आंकड़ा साल की सबसे बड़ी हिट केजीएफ-2 के मुकाबले आधे से भी कम है।

फिल्म पोन्नियन सेल्वन-1 मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट कल्कि कृष्णमूर्ति की साल 1955 में आई नॉवेल पोन्नियन सेल्वन की कहानी पर बनाया गया है। जो साउथ के पावरफुल राजा पर आधारित है। इस ड्रीम प्रोजेक्ट को मणिरत्नम ने 500 करोड़ रुपए के बड़े बजट में तैयार किया है। पोन्नियन सेल्वन-1 के बाद फैंस अब पोन्नियन सेल्वन-2 का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि, तृषा, शोभिता धुलिपला, विक्रम प्रभु जैसे कई बड़े एक्टर्स लीड रोल में नजर आए हैं। पोन्नियन सेल्वन-1 का म्यूजिक ए.आर रहमान ने दिया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More