BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

देह व्यापार के हाई प्रोफाइल रैकेट का भंडाफोड़, 2 अभिनेत्रियां बचाई गईं

देह व्यापार के हाई प्रोफाइल रैकेट का भंडाफोड़, 2 अभिनेत्रियां बचाई गईंहैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने रविवार को देह व्यापार के एक हाई प्रोफाइल रैकेट का भंडाफोड़ किया और दो अभिनेत्रियों को ‘बचाया।’ पुलिस ने दोनों अभिनेत्रियों की पहचान तेलुगू फिल्म ‘जून 1:43’ की अभिनेत्री ऋचा ए. सक्सेना और बंगाली टीवी सीरियल की अभिनेत्री शुभ्रा चटर्जी के तौर पर की है।पुलिस उपायुक्त पी.राधाकृष्णन ने कहा कि बंजारा हिल्स इलाके में रविवार तडक़े दो पांच सितारा होटलों में एक साथ छापेमारी की गई। आयुक्त के कार्यबल ने ताज डेक्कन व ताज बंजारा होटलों के दो कमरों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में दो आयोजकों को दबोचा गया। 

 

इनकी पहचान बॉलीवुड, तेलुगू व तमिल फिल्मों के कास्टिंग निर्देशक मोनीश कडाकिया व कोठा संचालक डी.वेंकट राव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ऋचा (24) मुंबई की निवासी है और गुजरात के हिम्मतनगर जिले की मूल निवासी है। उसे ताज डेक्कन के कमरा नं 328 से ‘बचाया’ गया, जबकि शुभ्रा (20) पश्चिम बंगालल के उत्तर 24 परगना की रहने वाली है। उसे ताज बंजारा के कमरा नं 412 से ‘बचाया’ गया। पुलिस ने कहा कि कडाकिया मुंबई का रहने वाला है और कास्टिंग निर्देशक है और ईवेंट मैनेजर है। उसके बॉलीवुड व टॉलीवुड में संपर्क हैं।

 

कडाकिया ने अमीर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ताज डेक्कन में अभिनेत्री ऋचा के लिए कमरा बुक किया था। आयोजक ने ग्राहकों से 30,000 से 50,000 वसूले थे। वेंकट राव आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का मूल निवासी है। उसने एक अन्य होटल में बंगाली अभिनेत्री के लिए कमरा बुक किया था। एक अन्य आयोजक जनार्दन उर्फ जानी फरार है। यह पहली बार नहीं है कि अभिनेत्रियों को देह व्यापार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। साल 2014 में मुंबई की एक अभिनेत्री को इसी आरोप में पकड़ा गया था। हालांकि, एक अदालत ने उसी साल अभिनेत्री को बरी कर दिया।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More