BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अवैध शराब का जखीरा पकड़ा, पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई...

अवैध शराब का जखीरा पकड़ा, पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई...डूंगरपुर। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों रूपये की भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा। पुलिस ने मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है। 

 

जिला पुलीस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा के निर्देशानुसार जिले में चल रहे अवैध शराब के धरपकड़ अभियान के तहत एक विशेष टीम का गठन किया। टीम का सर्च ऑपरेशन पिछले 15 दिनों से चल रहा था। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले में अवैध शराब का भारी जखीरा पकड़ा। 

 

सूचना के आधार पर जिले के बिछीवाड़ा थाना अंतर्गत गाँव शिशोद और बौखला में दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की गई। इसके तहत पुलिस ने एक बन्द पड़ी सोप स्टोन की फैक्ट्री पर दबिश देते हुए राजेन्द्र नाम के व्यक्ति को दबोचा। बाकी साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। फेक्ट्री पर सर्च के दौरान तीन ट्रक, एक बोलेरो पिकअप, एक मैजिक टेम्पो, एक टाटा 407, दो आयशर मिनी ट्रक, चार मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी सहित 13 वाहन जब्त किए गए। 

 

इसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, अरूणाचल प्रदेश एवं पंजाब स्टेट में निर्मित एवं राजस्थान में प्रतिबंधित होकर भरी हुई अंग्रेजी शराब की करीब 3000 कार्टून मिले। शराब की अनुमानित लागत करीब 2 करोड़ आंकी गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक शंकरदत्त शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामजीलाल चंदेल, बिछीवाड़ा थानाधिकारी भानुप्रताप सिंह ने पहुँच कर सम्पूर्ण तहकीकात की और मामले की जांच पड़ताल की। 

 

पुलिस के मुताबिक यहां से विभिन्न ब्रांड की अलग-अलग राज्यो में निर्मित शराब तस्करी कर तस्कर समीपवर्ती गुजरात राज्य ले जाने के फिराक में थे। जिसे गुजरात चुनाव में खपाना था। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक डुंगरपुर जिले की अब तक कि शराब तस्करों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई है।

 

कुल मिलाकर अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की ओर से की गई यह बड़ी कार्रवाई वाकैयी काबिलेतारीफ है। 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More