देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। अपने गांव का समझ एक युवती ने पहले अनजान युवक से की दोस्ती। लेकिन उस युवक ने उस दोस्ती के दामन को दागदार कर अपनी हैवानियत दिखाते हुए युवती की अस्मत लूट ली। जी हां दोस्ती का झांसा देकर दुष्कर्म करने का ये मामला सामने आया है राजधानी जयपुर के सदर थाना इलाके का।
पुलिस के मुताबिक सीकर की रहने वाली 22 वर्षीय पीड़िता राजस्थान विश्वविद्यालय के परिसर स्थित एक हॉस्टल में रहती है। यहां रहकर पीड़िता एमए और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।
पीड़िता का आरोप है कि राजू अली नाम के युवक से उसकी जान पहचान हुई। राजू ने खुद को पीड़िता के गांव का रहने वाला बताया। आरोपी भी जयपुर में एमए की पढ़ाई कर रहा है। ऐसे में एक ही गांव के होने के कारण आरोपी राजू ने पीड़िता से धीरे धीरे दोस्ती कर ली। पीड़िता का राजू पर विश्वास हो गया। इस बीच आरोपी राजू ने 7 अगस्त को माया इंटरनेशलन होटल के कमरे में पीड़िता को बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म करने के बाद आरोपी राजू ने किसी को ये बात बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। लेकिन पीड़िता हॉस्टल से अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को सारी आपबीती बताई। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर सदर थाना पहुंचे और आरोपी राजू के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित दुष्कर्मी की तलाश में जुटी है। लेकिन आरोपी यहां से फरार हो गयां
साभार-khaskhabar.com













Related Items
गृह मंत्रालय की टीम ने मणिपुर का दौरा किया, सरकारी अधिकारियों और नेताओं से मुलाकात की
असम: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेना वाला भाजपा नेता गिरफ्तार
उड़ान: 20 मलिन बस्तियों में पहुंच रहा सरकारी योजनाओं का लाभ